लखीमपुर: जिले के अलग-अलग क्षेत्र में तेज आंधी से दीवार व पेड़ गिरने से 5 लोगों की हुई मौत, शवों का समय पर नहीं हुआ पोस्टमार्टम
लखीमपुर खीरी जिले अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम तूफान नुमा आंधी और बारिश के दौरान दीवार गिरने और पेड़ के नीचे दबकर अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे तक मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। पभीषण गर्मी में मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम होने का इंतजार कर रहे हैं।