लखीमपुर: लोनपुरवा गांव में तेज आंधी और तूफान के कारण अधेड़ ग्रामीण की पक्की दीवार के नीचे दबकर हुई मौत
लखीमपुर खीरी जिले में तेज आंधी और तूफान ने तबाही मचाई है।सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फरधान थाना क्षेत्र के लोनपुरवा गांव में बीती रात तेज आंधी और तूफान के कारण अधेड़ ग्रामीण इंद्रपाल पुत्र पुत्तू लाल की दीवाल के नीचे दबने से मौत हो गई है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।