प्रतापगढ़: सराय आनादेव की विधवा महिला के गले से सोने की चेन चोरी, पीड़ित महिला परेशान
कोतवाली देहात अंतर्गत सराय आना देवगांव की विधवा महिला प्रतापगढ़ जनपद के रामपुर खंगाल गांव में धीरेंद्र शास्त्री को सुनने के लिए आई हुई थी। विधवा महिला के देवर पवन सिंह का आरोप है कि उनकी विधवा भाभी के गले की सोने की चेन चोरी हो गई। पीड़ित महिला गुरुवार की रात करीब 8 बजे जब घर पहुंची तो इसकी जानकारी हुई। जिससे पूरा परिवार परेशान है।