सदर: भ्रष्टाचार पर नगर निगम ने लिया सख्त एक्शन, शिकायत के लिए जारी की हेल्पलाइन
Sadar, Varanasi | May 18, 2026 वाराणसी नगर निगम ने भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और अनधिकृत शुल्क मांगने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जनता की शिकायतों के लिए विशेष लैंडलाइन हेल्पलाइन नंबर 0542-2282834 जारी किया है। अब निगम से जुड़े किसी भी कार्य के बदले यदि कोई अधिकारी,कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति अवैध रूप से पैसे मांगता है तो आम नागरिक सीधे शिकायत दर्ज करा सकेंगे।