पेटलावद: करवड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग हुआ घायल, सिविल अस्पताल में किया गया उपचार
19 नवम्बर को शाम 7 बजे पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करवड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार बुजुर्ग घायल हो गया। जानकारी अनुसार सोमला नामक बुजुर्ग अपनी बाइक से करवड़ बामनिया की ओर जा रहा था इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग को उपचार हेतु पेटलावद सिविल अस्पताल लाया गया जंहा डाक्टरो ने घायल का उपचार किया।