पेटलावद: सारंगी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कैबिनेट मंत्री ने छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं
आज दिनांक 18 नवंबर को शाम 4:00 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगी में कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा समस्त स्कूली छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार छात्र छात्राओ हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही है,जिसमें से एक निशुल्क साइकिल वितरण योजना भी है।