पेटलावद: शासकीय हाई स्कूल बोडायता के बाहर गंदगी साफ करते दिखे स्कूली बच्चे, प्रभारी प्राचार्य ने कहा- मुझे जानकारी नहीं है
आज दिनांक 18 नवम्बर को शाम 6 बजे शासकीय हाई स्कूल बोडायता का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमे स्कूली बच्चे स्कूल के बाहर गंदगी साफ करते नजर आ रहे है। मामले में बोडायता हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पुष्पेंद्र पाटीदार ने कहा कि मुझे मामले की जानकारी नही है। में दिखवाता हु। वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने भी जांच करवाने की बात कही है।