पेटलावद: पेटलावद पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 10 चालकों के काटे चालान, वसूला ₹6500 का शमन शुल्क
शनिवार शाम 5 बजे पेटलावद पुलिस ने दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को लेकर चालानी कार्रवाई की। जानकारी देते हुए सूबेदार धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि पेटलावद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 10 चालान बनाए गए और 6500 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। वहीं वाहन चालकों को हिदायत दी गई।