पुनासा: ओंकारेश्वर में 200 राम भक्तों ने 24 घंटे राम धुन पर नृत्य किया, मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया
Punasa, Khandwa | Aug 21, 2026 तीर्थनगरी ओंकारेश्वर स्थित श्री जोड़ गणपति हनुमान मंदिर में भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गार्डवारा से पधारे करीब 200 राम भक्तों ने 24 घंटे तक चलने वाली राम धुन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में लगातार ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के जयघोष गूंजते रहे और भक्तगण भक्ति में सराबोर होकर जमकर थिरके।