डॉ. अंबेडकर नगर: महु में मानपुर पुलिस ने सट्टा लगाते एक युवक को पकड़ा
,,मानपुर थाना पुलिस ने अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम खेड़ी सिहोद में एक युवक को सट्टा लेते हुए पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, जुनापानी रोड पर आरोपी शुभम पांचाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम खेड़ी सिहोद, अवैध रूप से सट्टा लेने का काम कर रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा अंक लिखी 5 पर्चियां, एक लीड पेन और 800 रुपये नगद बरामद किए है