प्रतापगढ़: जिला कलक्टर ने किया जिला जेल का निरीक्षण
जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने गुरुवार को जिला कारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जिला कलक्टर ने जेल प्रशासन को बंदियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को नियमानुसार सुनिश्चित करने तथा परिसर में स्वच्छता एवं अनुशा