आंवला: आंवला में 2 किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार, स्कूटी से सप्लाई देने जा रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी में पकड़ा
Aonla, Bareilly | May 10, 2026 आंवला थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने रविवार को दोपहर चार बजे दी जानकारी में बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।