प्रतापगढ़: भगवा चुंगी पर अनफिट स्कूली वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, कई गाड़ियां की गईं सीज
भगवा चुंगी चौराहा पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सोमवार दोपहर 1 बजे सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी ने नियमों का उल्लंघन करने वाले और अनफिट स्कूली वाहनों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस अभियान से वाहन स्वामियों में हड़क