इटारसी: वर्मा कॉलोनी की महिला से वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ₹3.36 लाख की ठगी, राजस्थान और नीमच से साइबर ठग गिरफ्तार
इटारसी थाना पुलिस ने 'वर्क फ्रॉम होम' के नाम पर तीन आरोपियों ने एक महिला को होटल-रेस्टोरेंट रेटिंग का टास्क देकर 3 लाख 36 हजार 800 रुपए की धोखाधड़ी की थी।सोमवार सुबह 8 बजे पुलिस ने बताया पुरानी इटारसी की वर्मा कॉलोनी निवासी रश्मि चौधरी ने 2 जनवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। कि एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर 'वर्क फ्रॉम होम' का लालच देकर ठगी की थी।