सांगानेर: दूदू थाना इलाके में शराब के नशे में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेटा घर पहुंचा तो शव देखकर चिल्लाया
दूदू थाना क्षेत्र के सुनाड़िया गांव में आपसी विवाद के दौरान पति ने लाठी से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हत्या के बाद पति घर के बाहर बैठ गया। गांव से जब बेटा लौटा तो उसने मां का शव घर में पड़ा देखा। बेटे के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।