जलालपुर: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने विद्यार्थियों को बांटे स्मार्टफोन और टैबलेट, दी सकारात्मक उपयोग की सलाह
भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने बुधवार को 3 बजे हुलासीदेवी स्मृति महाविद्यालय देवधाम में अध्ययनरत विद्यार्थियों को समारोह पूर्वक स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरित किया।कहा कि इस तकनीकी युग में विद्यार्थियों को शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टैबलेट और स्मार्ट फोन बेहतरीन माध्यम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से इसके सकारात्मक प्रयोग की सलाह दी।