जलालपुर: नियम कानून को दरकिनार कर वरासत करने वाले लेखपाल रजनीश वर्मा के निलंबन को लेकर चर्चाओं का दौर जारी रहा
नियम कानून को दर किनार कर जलालपुर तहसील क्षेत्र की एक वरासत के मामले में लेखपाल रजनीश वर्मा के निलंबन के बाद मंगलवार को चर्चाओं का दौर जारी रहा। उक्त मामले में मंगलवार को शाम 5 बजे तहसील परिसर के निकट की दुकानों पर लोग चर्चा करते मिले। रजनीश वर्मा जलालपुर से स्थानांतरित होकर आलापुर में इसी पद पर कार्यरत रहे।