जलालपुर: विधानसभा घेराव की चेतावनी के बाद जिलाध्यक्ष सहित कई कांग्रेसी हुए हाउस अरेस्ट
18 दिसंबर को कांग्रेस के विधानसभा घेराव की चेतावनी के बाद मंगलवार की शाम 4 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा सहित कई प्रमुख कांग्रेसियों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। जिसके बाद सुनील मिश्रा ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन कर रही है। पुलिस के बल पर विधानसभा घेराव कार्यक्रम को असफल करने के लिए यहघटिया हरकत कर रही है।