जलालपुर: टीएससीटी की टीम मृत शिक्षक के परिजनों को 50 लाख से अधिक की सहायता देगी, आश्रितों से मिलकर पूरी की औपचारिकता
टीचर्स सेल्फ केयर टीम के पदाधिकारियों ने रविवार शाम 4 बजे दिवंगत शिक्षक खालिद खान के परिजनों से मिलकर आर्थिक सहायता की औपचारिकताएं पूरी करायी। बताया गया कि विगत 10 मई को कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय दिलावलपुर रामनगर में कार्यरत शिक्षक खालिद खान का निधन हो गया था। टीएससीटी की ओर से उनके आश्रितों को शीघ्र ही 50 लाख से अधिक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।