जलालपुर: सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव और जिलाध्यक्ष ने 18 दिसंबर के घेराव के लिए मांगा जनसमर्थन
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद किया गया। शाम 5 बजे कांग्रेस के प्रदेश सचिव कैलाश चौहान और जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने जलालपुर में लोगों से जनसंपर्क कर 18 दिसंबर के घेराव में पहुंचने की अपील की। पुण्यतिथि मनाते हुए कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के साथ हमारे आदर्श भी है।