जलालपुर: एक दिवसीय दौरे पर प्रमुख सचिव ने अंबेडकर नगर के विकास की गहन समीक्षा की, मातहतों के कान खड़े रहे
समाज कल्याण,सैन्य कल्याण, मद्य निषेध विभाग के प्रमुख सचिव डॉ हरिओम ने शनिवार को अंबेडकरनगर का एक दिवसीय दौरा कर योजनाओं एवं कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। इसके पूर्व उन्होंने योगा पार्क में जिला प्रशासन द्वारा स्थापित T-55 टैंक का फीता काट कर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय तेंदुआई कला का भी निरीक्षण किया।