भीलवाड़ा: पुश्तैनी कृषि भूमि हड़पने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई, पटवारी पर मिलीभगती के आरोप लगाए
हमीरगढ़ तहसील अंतर्गत देवली गांव में जमीन धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ितों का आरोप है कि स्थानीय पटवारी और भू-माफियाओं ने मिलीभगत कर मृत महिला के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि को हड़प लिया।