भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में बिना बीमा और फिटनेस के निजी एंबुलेंस सरपट दौड़ रही हैं, मरीजों की जान से खिलवाड़, विभाग मौन
भीलवाड़ा शहर की सड़कों पर मरीजों को जीवनदान देने वाली एंबुलेंस अब खुद 'यमराज' बनकर दौड़ रही हैं। जिला अस्पताल (MGH) सहित शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों के बाहर खड़ी दर्जनों निजी एंबुलेंस बिना वैध दस्तावेज, बीमा और फिटनेस के धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिम्मेदार परिवहन विभाग इस पूरे मामले में 'लीपापोती' करने में जुटा है।