भीलवाड़ा: साइबर अपराध के विरुद्ध कार्रवाई, नामी व्यक्ति की फोटो लगाकर आई.डी. बनाकर लोगों से पैसे की ठगी करने वाला एक गिरफ्तार
भीलवाड़ा। पुलिस थाना प्रतापनगर ने साइबर अपराध के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए नामी व्यक्ति की पहचान का दुरुपयोग कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी जालौर जिले का निवासी है, जो गिरोह बनाकर राजस्थान सहित कई राज्यों में साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।