भीलवाड़ा: करोड़ों की बिल्डिंग, लेकिन इलाज लाचार, जिला पशु चिकित्सालय बना शो-पीस, स्टाफ और सुविधाओं का भारी अभाव
भीलवाड़ा। जिले में पशु चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के नाम पर सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर भव्य जिला पशु चिकित्सालय की इमारत तो खड़ी कर दी, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि यह अस्पताल आज सुविधाओं के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गया है।जिला पशु चिकित्सालय में वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है। यहाँ दो डॉक्टर, चार सहकर्मी और एक-दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं.