नदबई के चर्चित ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भरतपुर रेंज के आईजी कैलाश चंद विश्नोई ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। इस टीम का उद्देश्य मामले की गहन जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ना है। यह टीम भरतपुर एसपी दिगंत आनंद के नेतृत्व में काम करेगी।