अटरू: हनवत खेड़ा आयुष्मान आरोग्य केन्द्र में चोरों ने हजारों रुपये के सामानों की की चोरी
Atru, Baran | May 31, 2026 हनवत खेड़ा आयुष्मान आरोग्य केन्द्र से चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।सूचना मिलने के बाद चिकित्सकों ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा दिया है अस्पताल इंचार्ज सीएचओ विकास साहू ने बताया कि चोर अस्पताल परिसर में लगे ट्यूबवेल की मोटर उखाड़कर ले गए। इसके अलावा अस्पताल के अंदर लगे पांच पंखे, एक कूलर, एक कुर्सी, पानी का केंपर तथा केबल भी चोरी कर ले गए।