लोकायुक्त कार्यालय इकाई रीवा ट्रैप की कार्यवाही
महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग रीवा के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही**
ट्रेप दिनाक - 18.10.2026
नाम आवेदक – श्री राजकिशोर समुंद्रे पितानंद किशोर समुंद्रे उम्र 33 निवासी वार्ड नंबर 39 महात्मा गांधी वार्ड सतना जिला सतना मध्य प्रदेश
आरोपी - श्री बालकृष्ण आदिवासी पिता श्री छोटेलाल आदिवासी उम्र– 30 वर्ष, स्थाई निवासी– ग्राम लोनी 521, पोस्ट कोटवा, तहसील जवा, जिला रीवा। वर्तमान पता– श्री सूरजदीन कोल का हनुमान नगर नई बस्ती स्थित किराए का मकान।
पद– सुपरवाइजर, नगर निगम सतना
ट्रेप रिश्वत राशि 2000/- रु
घटना स्थल- बिरला हॉस्पिटल के सामने जिला सतना
विवरण:-
शिकायतकर्ता श्री राजकिशोर समुंद्रे पिता श्री नंदकिशोर समुंद्रे उम्र 33 निवासी वार्ड नंबर 39 महात्मा गांधी वार्ड सतना जिला सतना ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा आकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष शिकायत प्रस्तुत किया कि शिकायतकर्ता नगर पालिका निगम सतना जिला सतना में सफाई कर्मी में भर्ती होकर वार्ड नंबर 15 में सफाई का काम करता है, सुपरवाइजर श्री बालकृष्ण आदिवासी द्वारा रजिस्टर में हाजिरी चढ़ाकर कार्यालय की ओर प्रेषित करने पर शिकायतकर्ता की वेतन उसके खाते में आती है, मांह सितंबर में 25 दिन कार्य किया परंतु हाजरी कम लगाई गई थी इसी के संबंध शिकायतकर्ता द्वारा सुपरवाइजर बालकृष्ण आदिवासी से बात किया तो सुपरवाइजर द्वारा हाजिरी लगाने के एवज में ₹3000 रिश्वत की माँग की गई थी । शिकायतकर्ता द्वारा प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त श्री योगेश्वर शर्मा के निर्देश पर शिकायत का सत्यापन
लोकायुक्त संभाग रीवा के द्वारा कराया गया । जिसमें सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा 1000/- रिश्वत प्राप्त की गई । आज दिनांक 18.10.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर ट्रैप कारवाही का आयोजन किया गया जिसमें आरोपी श्री बालकृष्ण आदिवासी पिता श्री छोटेलाल आदिवासी उम्र– 30 वर्ष, स्थाई निवासी– ग्राम लोनी 521, पोस्ट कोटवा, तहसील जवा, जिला रीवा। वर्तमान पता– श्री सूरजदीन कोल का हनुमान नगर नई बस्ती स्थित किराए का मकान।
पद– सुपरवाइजर, नगर निगम सतना द्वारा शिकायतकर्ता से 2,000/–रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया है | आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया । टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।
ट्रेपकर्ता अधिकारी*
संदीप सिंह भदौरिया निरीक्षक विपुस्था लोकायुक कार्यालय रीवा एवं ट्रैप टीम सहित कार्यवाही की जा रही है ।
लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही को जा रही है ।आमजन से अपील है की कोई अधिकारी कर्मचारी रिश्वत की माँग करे तो लोकायुक्त रीवा को मोबाइल नंबर 98936 07619 पर संपर्क कर सकते है ।