पीलीबंगा: 139 RD प्रेमपुरा ढाणी में पिता-पुत्र के साथ हुई मारपीट, पीलीबंगा पुलिस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम सिंह निवासी 139 RD प्रेमपुरा ढाणी ने आरोप लगाया कि चार नामजद आरोपियों ने 149 RD प्रेमपुरा ढाणी में परिवादी व परिवादी के पुत्र के साथ मारपीट की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।