राजस्थान :- माजीवाला के पास पुलिस वाहन 112 और कार की भिड़ंत, एएसआई सहित चार घायल
बालोतरा :- जिले के माजीवाला गांव के पास मंगलवार को पुलिस वाहन 112 और एक कार के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में पुलिस वाहन में सवार एक एएसआई सहित कुल चार लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को उपचार के लिए बालोतरा के नाहटा अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।