हनुमानगढ़: टाउन में फोकल फॉर लोकल मुहिम के तहत रामलीला रंगमंच पर सात दिवसीय हाट बाजार का आयोजन, आकांक्षा हाट से मिलेगा नया आयाम
वोकल फॉर लोकल’ अभियान को धरातल पर उतारते हुए नीति आयोग की पहल ‘आकांक्षा’ के अंतर्गत हनुमानगढ़ टाउन स्थित रामलीला रंगमंच परिसर में ‘आकांक्षा हाट’ बाजार का सात दिवसीय आयोजन 12 अगस्त तक चलेगा, जिसमें देशभर के 500 आकांक्षी ब्लॉकों से आए कारीगर, स्वयं सहायता समूह और किसान उत्पादक समूह अपने स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर रहे हैं।