हनुमानगढ़: जंक्शन में ई-रिक्शा की टक्कर से घायल साइकिल सवार युवती की इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
हनुमानगढ़ जंक्शन में पुलिस थाना के सामने ई रिक्शा की टक्कर लगने से घायल हुई साइकिल सवार युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस संबंध में घायल युवती की माता की रिपोर्ट के आधार पर हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मिली जानकारी अनुसार युवती गोलूवाला की निवासी बताई जा रही है। जंक्शन पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।