मुरैना नगर: कुँअरपुरा गांव में एक बीघा खेत के बंटवारे पर खूनी विवाद,बड़े भाई ने छोटे का लाठियों से फोड़ा सिर,जिला अस्पताल में भर्ती।
मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र के कुँअरपुरा गांव में एक बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया।आरोप है कि बड़े भाई बाबूलाल ने छोटे भाई 45 वर्षीय दीवान गुर्जर पर लाठियों से हमला कर सिर फोड़ दिया।गंभीर घायल दीवान को पहले जौरा अस्पताल ले जाया गया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस को सूचना दे दी गई है।