सेन्हा: सेन्हा थाना के पास वाहन जांच अभियान, 17 दोपहिया वाहन जब्त, ₹20 हजार का जुर्माना
सेन्हा थाना के समीप बुधवार शाम 4 बजे जिला परिवहन पदाधिकारी जय मुर्मू की उपस्थिति में वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकना था। जांच के दौरान वाहन दस्तावेज, हेलमेट और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।