घट्टिया: शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर हमला, चार पुलिसकर्मी घायल
Ghatiya, Ujjain | Oct 22, 2026 उन्हेल थाना क्षेत्र में मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत पर आरोपियों की तलाश में पहुंची पुलिस टीम पर हमला हो गया। ग्राम नागझिरी में आरोपियों के घर दबिश देने पहुंची पुलिस पर परिजनों ने कथित तौर पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में एसआई चावड़ा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मामले में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तला