पन्ना: डॉक्टरों के घर से चल रहे क्लिनिक पर विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने मारा छापा, घरेलू मीटर पर व्यावसायिक उपयोग पकड़ा
Panna, Panna | Sep 29, 2026 पन्ना के डॉक्टर कॉलोनी में विजिलेंस टीम ने अचानक छापेमारी कर बिजली मीटरों की जांच की। जांच में तीन डॉक्टरों द्वारा घरेलू कनेक्शन से क्लिनिक चलाने की अनियमितता पकड़ी गई। विद्युत विभाग ने मौके पर पंचनामा बनाकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अब अंतर की गणना कर डॉक्टरों से भारी पेनाल्टी वसूली जाएगी। इस कार्रवाई से हड़कंप है।