हज़ारीबाग: एनटीपीसी डीजीएम हत्याकांड के पांच दिन बाद भी तनाव, सुरक्षा मांग को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल जारी
आपको बता दे की एनटीपीसी केरेडारी कॉल खनन परियोजना के डिस्पैच डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड के पांच दिन बाद भी क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद से एनटीपीसी के अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही, मृतक की पत्नी को अनुकंपा नौकरी देने की भी गुहार लगाई जा रही है। वही हत्या के विरोध में एनटीपीसी कर्मियों ने कामकाज पूरी तरह से ठप कर दिया है। कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर कोयला ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह से बंद है, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।