हज़ारीबाग: हजारीबाग के चरही में स्टील प्लांट में विस्फोट, एक मजदूर की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग की
आपको बता दे की हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में चिंतपूर्णी स्टील प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में हुए हादसे ने एक और मजदूर की जान ले ली है। बीते दिनों हुए ब्लास्ट में गंभीर रूप से झुलसे मजदूर वीरेंद्र यादव की आज बुधवार 12 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा प्लांट के चार नंबर फर्नेस भट्टी में हुआ था, जहां ब्लास्ट के कारण पांच मजदूर झुलस गए थे। इनमें तीन बिहार के और दो स्थानीय मजदूर शामिल थे। वीरेंद्र यादव, जो कि बिहार के गया जिले के ग्राम सलैया का रहने वाला था, आज जिंदगी की जंग हार गया।