हज़ारीबाग: हजारीबाग विधिक सेवा प्राधिकार ने घर-घर कानूनी जागरूकता अभियान चलाया
हजारीबाग : झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के बैनर तले 90 दिवसीय डोर-टू-डोर जिले के विभिन्न प्रखंडों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे आज बुधवार को 11 बजे दिन से जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों मे पारा लीगल वॉलेंटियर्स (अधिकार मित्र) के द्वारा कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया।