हज़ारीबाग: रामनवमी संरक्षण समिति ने किया होली मिलन समारोह, प्रशांत कुमार प्रधान ने युवाओं से नशामुक्त होली मनाने का आह्वान किया
रामनवमी संरक्षण समिति हजारीबाग ने बुधवार को मालवीय मार्ग स्थित बड़ा अखाड़ा में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता रामनवमी संरक्षण समिति अध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रधान ने किया। होली मिलन समारोह के दौरान होली खेले रघुबीरा अवध में, रंग बरसे, जैसे पारंपरिक गीतों पर संरक्षण समिति सदस्यों ने जम कर मस्ती किया साथ ही साथ एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया वहीं पारंपरिक व्यंजन कचरी, बर्रा, धुस्का, पकौड़ी, मालपुआ का लुफ्त उठाया।