घाटोल: मुड़ासेल गांव में ट्रक की टक्कर के मामले में खमेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज
घाटोल उपखण्ड के अंतर्गत खमेरा थाना क्षेत्र के मुड़ासेल गांव मे ट्रक की टक्कर में खमेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई हे। शुक्रवार सुबह 11:30 पर मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में श्रीमती जैसीका ने उसके पिताजी को ट्रक चालक द्वारा टक्कर मारने को लेकर ट्रक के नंबरों के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी हे। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।