हर्रैया: हर्रैया में 700 बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री का वितरण
हर्रैया के विधायक अजय सिंह ने बाढ़ से प्रभावित अशोकपुर ग्राम पंचायत के 700 ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की। इसमें आशिंक भुअरिया, सतहा और बलुईया के लोग शामिल हैं। मौके पर नायब तहसीलदार आनंद स्वरूप यादव और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।