बालूमाथ: कुशमाही रेलवे कोयला साइडिंग के पास हाईवा की टक्कर से बुजुर्ग महिला घायल
बुधवार सुबह 11 बजे बालूमाथ थाना क्षेत्र के कुशमाही रेलवे साइडिंग के पास हाईवा के धक्के से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी पहचान सेमरसोत अंतर्गत कुशमाही टोला निवासी लूधर गंझु की पत्नी लिबरी देवी के रूप में हुई। जिसे स्थानीय एवं परिजनों द्वारा बालूमाथ सीएचसी लाया गया है। जहां डॉ सुरेंद्र कुमार एवं डॉ अलीशा टोप्पो द्वारा इलाज किया जा रहा है।