पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र में दंपति ने की आत्महत्या की कोशिश, पति की हुई मौत
मालसलामी थाना क्षेत्र के सिमली छोटा मंदिर के पास एक दंपति ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान पत्नी तो बच गई लेकिन पति की मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी ने खुद पुलिस को मामले की जानकारी दी। हालांकि यह घटना कितने बजे की है इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि दोनों में अक्सर झगड़े होते रहते थे।