पटना ग्रामीण: बापू सभागार में बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर शौर्य दिवस मनाया गया
पटना के बापू सभागार में बुधवार को बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के मौके पर शौर्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे बिहार से भारी संख्या में राजपूत शामिल हुए। बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को संबोधित किया।