पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, 13 लड़कियों को बचाया गया, आग बुझाने में जुटी दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां
बुधवार की दोपहर 1 बजे करीब बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में आग लग गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। G+3 बिल्डिंग का स्ट्रक्चर है। जिस फ्लोर में आग लगी है, उसमें गर्ल्स हॉस्टल चलता है। अग्निशमन के कर्मियों ने 13 लड़कियों का रेस्क्यू किया है।