पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम, मंत्री श्रवण कुमार ने सुनी लोगों की फरियाद
JDU कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार मौजूद रहे। मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से बुधवार दोपहर 3:27 बजे जदयू के द्वारा दी गई है। मंत्री श्रवण कुमार ने मौके पर एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनी और उसके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।