पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र से छापेमारी में पुलिस ने एक महिला समेत 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पटना एसएसपी के निर्देश पर आलमगंज थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर एक महिला समेत 6 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार शाम 7:19 बजे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि विशेष अभियान चलाकर आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी कर अलग-अलग कांड के एक महिला समेत 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।