पटना ग्रामीण: विद्यापति भवन में वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के मौके पर पहुंचे तेजस्वी यादव, पूछा- चेहरे से हम गुंडा लगते हैं क्या
बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के मौके पर विद्यापति भवन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे। बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विद्यापति भवन में मौजूद सभी राजपूतों को संबोधित करते हुए पूछा कि हम चेहरे से गुंडा लगते हैं क्या। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि वह दो-दो मुख्यमंत्री के बेटे हैं उन्हें किसी चीज की कमी नहीं है।