सहजनवा: हरपुर-बुदहट में सांड के हमले में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत
हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरयाभीर उर्फ नकहा में एक सांड के हमले में घायल हुए 75 वर्षीय बुजुर्ग हरिहर यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, हरिहर यादव रविवार सुबह करीब छह बजे गांव के बाहर टहलने जा रहे थे।